बुढ़ीतोपा में निकाली गयी जागरूकता रैली

19 केएसएन 3 : जागरूकता रैली में शामिल लोग्.संवाददाता, खरसावां/बडाबांबोखरसावां के बुढ़ीतोपा, सारदापोशी व मुरुमडीह गांव में बाल विवाह के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाने व बच्चों को पढ़ाने के लिए गांव की महिलाओं ने रैली निकाली. रैली में शामिल महिलाओं के साथ-साथ स्कूल के शिक्षक व विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी हिस्सा लिया. […]

19 केएसएन 3 : जागरूकता रैली में शामिल लोग्.संवाददाता, खरसावां/बडाबांबोखरसावां के बुढ़ीतोपा, सारदापोशी व मुरुमडीह गांव में बाल विवाह के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाने व बच्चों को पढ़ाने के लिए गांव की महिलाओं ने रैली निकाली. रैली में शामिल महिलाओं के साथ-साथ स्कूल के शिक्षक व विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी हिस्सा लिया. रैली में शामिल लोगों ने पूरा गांव में घूम-घूम कर लोगों से अपने बेटियों को पढ़ाने की अपील की तथा 18 साल के बाद ही बेटी की शादी करने की अपील की. रैली में शामिल लोगों ने पहले पढ़ाई, फिर विदाई का नारा दिया. रैली में मुख्य रूप से बासंती महतो, शिवराज प्रधान, बीना प्रधान, सुचित्रा प्रधान, आशा महतो, रेखा महतो, सुलोचना प्रधान, नीयती रानी साहू समेत कई महिला शामिल थीं. यह कार्यक्रम बड़ाबांबो क्षेत्र के भी कई गांवों में चलाया जा रहा है तथा लोगों से बाल विवाह न कराने की अपील की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >