मुखिया मंजु बोदरा ने सीएम को ज्ञापन सौंपा

खरसावां पंचायत में बीपीएल नंबर के लिए सर्वे कराने की मांग19 केएसएन 1 : मंजू बोदरासंवाददाता, खरसावांखरसावां की मुखिया मंजू बोदरा ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के नाम ज्ञापन भेज कर कहा है कि खरसावां प्रखंड के खरसावां पंचायत में गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहे लोगों के पास बीपीएल कार्ड होते हुए हुए भी […]

खरसावां पंचायत में बीपीएल नंबर के लिए सर्वे कराने की मांग19 केएसएन 1 : मंजू बोदरासंवाददाता, खरसावांखरसावां की मुखिया मंजू बोदरा ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के नाम ज्ञापन भेज कर कहा है कि खरसावां प्रखंड के खरसावां पंचायत में गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर कर रहे लोगों के पास बीपीएल कार्ड होते हुए हुए भी बीपीएल नंबर नहीं है. पूर्व में खरसावां अधिसूचित क्षेत्र समिति के अंतर्गत आता था. 2009 में इसे पंचायत में तब्दील कर दिया गया, परंतु अब तक गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर कर रहे लोगों को बीपीएल नंबर उपलब्ध नहीं कराया गया है. इस कारण क्षेत्र के गरीब व प्रभावित लोगों को इंदिरा आवास, मुख्यमंत्री कन्या दान योजना समेत सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने बीपीएल नंबर के लिये जल्द से जल्द सर्वे कराने की मांग की है. श्रीमती बोदरा ने खरसावां के लोगों को न्याय दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >