फोटो17एसकेेल1,2,3,4-पंचमुखी मंदिर में लगी भीड़फोटो17एसकेेल2,3,4 -कुदरसाही मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ सरायकेला. ओम नम: शिवाय के मंत्र से कला नगरी सरायकेला मंगलवार को गूंज उठी. सरायकेला के कुदरसाही स्थित बाबा धवलेश्वर मंदिर में सुबह से भीड़ रही. इसके अलावा माजणाघाट के तट पर स्थित मंदिर, मुख्य बाजार स्थित मंदिर, तितिरबिला मंदिर, भुरकुली मंदिर, खरसावां के हांसदा स्थित बाब पशुपतिनाथ मंदिर,सीनी,कोलेबिरा स्थित मंदिर, गम्हरिया के टेंटोपोशी स्थित शिवमंदिर में भक्तों ने भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक किया. महाशिव रात्रि पर बच्चों से लेकर महिलाओं व बुजुर्गों ने भी उपवास रखकर बाबा जटा शंकर का जलाभिषेक किया व मन्नतें मांगी. फलों का बाजार रहा गरम महाशिव रात्रि को लेकर फलों बाजार गरम था. महाशिवरात्रि के कारण फल महंगा होने के बावजूद भी लोगों ने खरीदारी की. निकाली गयी शिव की बरातमहाशिव रात्रि पर विभिन्न पूजा कमेटी द्वारा भगवान भोले शंकर की बारात निकाली गयी. बरात स्थानीय बाजार स्थित पानी टंकी मंदिर से निकाल कर बाजार द्वानसाही स्थित भगवान चंद्रशेखर मंदिर तक पहुंची. जहां भगवान शिव की आरती उतार कर माता पार्वती के साथ विवाह संपन्न करायी गयी. इसके पश्चात बरातियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर के विजय कुमार कर ने बताया कि बाबा चंद्रशेखर मंदिर काफी पुराना मंदिर है. यहां महाशिवरात्रि पर बाबा की बरात निकाली जाती है.
महाशिव रात्रि पर ओम नम: शिवाय ...... के मंत्र से गूंज उठी कलानगरी
फोटो17एसकेेल1,2,3,4-पंचमुखी मंदिर में लगी भीड़फोटो17एसकेेल2,3,4 -कुदरसाही मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ सरायकेला. ओम नम: शिवाय के मंत्र से कला नगरी सरायकेला मंगलवार को गूंज उठी. सरायकेला के कुदरसाही स्थित बाबा धवलेश्वर मंदिर में सुबह से भीड़ रही. इसके अलावा माजणाघाट के तट पर स्थित मंदिर, मुख्य बाजार स्थित मंदिर, तितिरबिला मंदिर, भुरकुली मंदिर, खरसावां […]
