आज शिवालयों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

फोटो16 केएसएन 2 – खेजुरदा का रामेश्वरम शिव मंदिर.- महाशिवरात्रि पर शिवालयों में आयोजित होंगे कई धार्मिक कार्यक्रमसंवाददाता, खरसावांखरसावां व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को महाशिवरात्रि का व्रत आयोजित किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शिवरात्रि पर भगवान शिव को जलाभिषेक के लिये सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में भक्तों का […]

फोटो16 केएसएन 2 – खेजुरदा का रामेश्वरम शिव मंदिर.- महाशिवरात्रि पर शिवालयों में आयोजित होंगे कई धार्मिक कार्यक्रमसंवाददाता, खरसावांखरसावां व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को महाशिवरात्रि का व्रत आयोजित किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शिवरात्रि पर भगवान शिव को जलाभिषेक के लिये सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में भक्तों का जमावड़ा लगेगा. क्षेत्र के करीब एक सौ शिवालयों पर शिवरात्रि के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. रामगढ़ के प्रसिद्ध शिव मंदिर में हरिनाम संकीर्तन व मेला का आयोजन किया गया है. रामगढ़ शिव मंदिर में सर्वाधिक भीड़ होने की बात कही जा रही है. दितसाही में हरिनाम संकिर्तन का आयोजन किया जायेगा. इन संकीर्तनों में बंगाल से आये हुए संकीर्तन मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन पेश किया जायेगा. शिवरात्रि के मद्देनजर मंदिरों की रंगाई-पुताई का कार्य जोरों पर चल रही है. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के पैतृक गांव खेजुरदा के रामेश्वर शिव मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है. आमदा स्थित शिव मंदिर में शिव की बारात की झांकी निकलने के साथ-साथ शिव-पार्वती की शादी की भी झांकी निकाली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >