सोमाय गागराई की शहादत दिवस कल

– कांग्रेस पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष थे सोमाय गागराई- 17 फरवरी 2008 को चक्रधरपुर में हुई थी सोमाय गागराई की हत्या15 केएसएन 1 : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व सोमाय गागराई खरसावां . खरसावां के बड़ाबांबो चौक मैदान में 17 फरवरी को पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व सोमाय गागराई की शहादत […]

– कांग्रेस पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष थे सोमाय गागराई- 17 फरवरी 2008 को चक्रधरपुर में हुई थी सोमाय गागराई की हत्या15 केएसएन 1 : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व सोमाय गागराई खरसावां . खरसावां के बड़ाबांबो चौक मैदान में 17 फरवरी को पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व सोमाय गागराई की शहादत दिवस मनायी जायेगी. इस कार्यक्रम के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर वीर शहीद सोमाय गागराई स्मारक समिति की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है. समिति के सचिव मंगल सिंह हांसदा ने बताया कि दिन के 11 बजे से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा. मालूम हो कि सोमाय गागराई की हत्या चक्रधरपुर में 17 फरवरी 2008 को कर दी गयी थी. सोमाय गागराई खरसावां प्रखंड के जोजोकुड़मा गांव के निवासी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >