मुआवजे की मांग को लेकर साढ़े तीन घंटे जाम रहा सरायकेला चाईबासा मार्ग

फोटो14एसकेएल1व2- जाम करते ग्रामीण व टायर जला कर मार्ग को अवरुद्ध करते ग्रामीण प्रतिनिधि, सरायकेला सरायकेला चाईबासा मार्ग पर टांगरानी गांव के समीप शनिवार रात्रि को सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की ठोकर से पंपडा गांव के मजदूर मानकी गोडसेरा की मौत हो गयी थी. इस सड़क दुर्घटना में हुई मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने […]

फोटो14एसकेएल1व2- जाम करते ग्रामीण व टायर जला कर मार्ग को अवरुद्ध करते ग्रामीण प्रतिनिधि, सरायकेला सरायकेला चाईबासा मार्ग पर टांगरानी गांव के समीप शनिवार रात्रि को सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की ठोकर से पंपडा गांव के मजदूर मानकी गोडसेरा की मौत हो गयी थी. इस सड़क दुर्घटना में हुई मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रविवार को लगभग नौ बजे सरायकेला चाईबासा सड़क को जाम कर दिया और टायर जला कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया. ग्रामीण मृतक के परिवार को अविलंब मुआवजा देने कि मांग कर रहे थे. ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम की खबर पाकर मुखिया खुशबू रानी होनहागा भी पहुंची एवं घटना की जानकारी ली. सड़क जाम की खबर पर सरायकेला थाना के सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र नाथ तिवारी भी घटना स्थल पर पहुंचे एवं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. परंतु ग्रामीण नहीं माने. इधर खरसावां विधायक दशरथ गागराई व मनोहरपुर विधायिका जोबा मांझी भी जाम में फंस गये. लगभग साढ़े बारह बजे खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने एसडीओ संजीव कुमार बेसरा से बात कर सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया तो ग्रामीण माने और जाम हटाया. जाम से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >