पांच मवेशी चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

फोटो14एसेकेल10- पकड़े गये मवेशी चोरसरायकेला. सरायकेला थाना अंतर्गत टिरिंगटिपा गांव में ग्रामीणों ने पांच मवेशी चोर को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पकड़े गये चोर में सरायकेला के पोड़ाडीह गांव के बुधराम हेंब्रम, शंकर हेंब्रम, प्रधान हेंब्रम,सोहिल सोरेन व बुढ़ीतोपा गांव के साहिल बिरुली शामिल है. इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस […]

फोटो14एसेकेल10- पकड़े गये मवेशी चोरसरायकेला. सरायकेला थाना अंतर्गत टिरिंगटिपा गांव में ग्रामीणों ने पांच मवेशी चोर को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पकड़े गये चोर में सरायकेला के पोड़ाडीह गांव के बुधराम हेंब्रम, शंकर हेंब्रम, प्रधान हेंब्रम,सोहिल सोरेन व बुढ़ीतोपा गांव के साहिल बिरुली शामिल है. इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आमदा ओपी के आसनतलिया गांव में बीती रात्रि चिरंजीवी प्रधान के घर से दो बैल की चोरी हुई थी. इससे पूर्व भी डलायकेला, बड़डीह सहित आसपास क्षेत्र में बैल चोरी की घटना हो रही थी. शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के हल्दीपोखर हाट में चोरी किये गये बैल की बिक्री की जा रही थी. जिसे ग्रामीणों ने देख लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. जिस पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >