युवाओं को जोड़ कर संगठन को बनायें मजबुत:अर्जुन मुंडा

– संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं : अर्जुन मुंडा फोटो14एसेकेल3व4-संबोधित करते व उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि, खरसावां कुचाई प्रखंड के जामदा गांव में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि संगठन की रीढ़ […]

– संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं : अर्जुन मुंडा फोटो14एसेकेल3व4-संबोधित करते व उपस्थित कार्यकर्ता प्रतिनिधि, खरसावां कुचाई प्रखंड के जामदा गांव में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं. आप मजबूत हो तो संगठन भी मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा ऑन लाइन सदस्यता अभियान शुरू किया गया है. जिसमें अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ कर सदस्य बनाये और संगठन को मजबूत बनाये. कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि चुनाव में हार जीत लगी रहती है, ऐसे में अपना मनोबल कम करने कि जरूरत नहीं है. श्री मुंडा ने अपनी सरकार में किये गये विकास योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि जब मैं मुख्य मंत्री बना तो राज्य में मात्र 5000 गांवों में बिजली थी. मेरे ही कार्यकाल में 29000 गांवों में बिजली पहुंचाने का कार्य किया गया. उन्होंने अपने अधूरे कार्यों को वर्तमान सरकार द्वारा पूरा किये जाने की बात कही. साथ ही खरसावां को ज्ञान का केंद्र बनाने व प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित करने की बातें कही. बैठक को रामनाथ महतो, उदय सिंहदेव, प्रदीप सिंहदेव ने भी संबोधित किया. मौके पर हरेकृष्ण प्रधान, सेंगेल सिजुई, कल्पनाथ सिंह मुंडा, पांडु प्रधान, सत्येंद्र कुम्हार, गुलाब सिंह बानरा, लखिराम मुंडा के अलावे कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >