कुचाई के अरुवां गांव में लगा विधिक साक्षरता शिविर

– शिक्षा के अधिकार की दी गयी जानकारी फोटो14एसेके9- संबोधित करते डीएलएसए सचिवखरसावां. कुचाई प्रखंड के अरुणां गांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप से डीएलएसए सचिव सुजीत कुमार उपस्थित थे. शिविर में उपस्थित लोगों को शिक्षा का अधिकार, मौलिक कर्तव्य के अलावे अन्य कानूनी अधिकारों के बारे में […]

– शिक्षा के अधिकार की दी गयी जानकारी फोटो14एसेके9- संबोधित करते डीएलएसए सचिवखरसावां. कुचाई प्रखंड के अरुणां गांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप से डीएलएसए सचिव सुजीत कुमार उपस्थित थे. शिविर में उपस्थित लोगों को शिक्षा का अधिकार, मौलिक कर्तव्य के अलावे अन्य कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी. शिविर में सचिव सुजीत कुमार ने कहा कि बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा लेने का अधिकार है. शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चे सभी सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकते है. इसके अलावे प्राइवेट स्कूलों में भी बीपीएल श्रेणी के बच्चों को एडमिशन कराने का प्रावधान इस अधिनियम के तहत किया गया है. शिविर को अधिवक्ता दशरथ महतो व पार्थसारथी दास ने भी संबोधित किया. मौके पर कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >