15 दिन से लापता है नेंग्टासाई का धनंजय, परिजनों ने जताया अपहरण की आशंका

15 दिन से लापता है नेंग्टासाई का धनंजय, परिजनों ने जताया अपहरण की आशंकाफोटो 12 जीएमएच 4(धनंजय)गम्हरिया. सरायकेला थाना क्षेत्र के नेंग्टासाइ निवासी पालटन महतो का 16 वर्षीय पुत्र धनंजय महतो 15 दिनों से लापता है. लेकिन अब तक किसी प्रकार का पता नहीं चल पाया है.परिजनों ने बताया कि धनंजय 26 जनवरी को किताब […]

15 दिन से लापता है नेंग्टासाई का धनंजय, परिजनों ने जताया अपहरण की आशंकाफोटो 12 जीएमएच 4(धनंजय)गम्हरिया. सरायकेला थाना क्षेत्र के नेंग्टासाइ निवासी पालटन महतो का 16 वर्षीय पुत्र धनंजय महतो 15 दिनों से लापता है. लेकिन अब तक किसी प्रकार का पता नहीं चल पाया है.परिजनों ने बताया कि धनंजय 26 जनवरी को किताब खरीदने के नाम पर घर से निकला है, जो वापस नहीं लौटा. परिजनों ने सरायकेला थाना में गुमशुदगी भी दर्ज करायी गयी है.16 से है धनंजय का परीक्षाधनंजय उच्च विद्यालय नेंग्टासाइ में दसवीं कक्षा का छात्र है. 16 नवंबर से उसका मैट्रीक परीक्षा होने वाला है. उसका कहीं पता नहीं चलने की वजह से परिजन काफी चिंतित है.अपरहरण की आशंकाधनंजय का नाना सह यशपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र नाथ महतो ने बताया कि परिजनों द्वारा कई ओझा-गुनी से धनंजय से संबंधित जानकारी लेने का प्रयास किया. जहां उसे किसी लुप्त स्थान पर बंधक बनाकर रखे जाने की बात बतायी जा रही है. अब तक धनंजय का पता नहीं चल पाने से परिजनों द्वारा उसका अपहरण कर लिये जाने की आशंका जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >