जनता ने मोदी को खारिज किया: कृष्णा गागराई

खरसावां . खरसावां के विधायक कृष्णा गागराई ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश की राजधानी की जनता ने भाजपा व नरेंद्र मोदी को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. झारखंड विधानसभा के पिछले चुनाव में कोल्हान कि जनता ने भी मोदी को खारिज किया था. इसी कड़ी […]

खरसावां . खरसावां के विधायक कृष्णा गागराई ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश की राजधानी की जनता ने भाजपा व नरेंद्र मोदी को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. झारखंड विधानसभा के पिछले चुनाव में कोल्हान कि जनता ने भी मोदी को खारिज किया था. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली की जनता ने भी भाजपा को नकार दिया है. विगत आठ माह के कार्यकाल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कोई खास काम नहीं किया है. लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से किये गये वायदों को केंद्र सरकार ने पूरा नहीं किया, जिसका खामियाजा दिल्ली की विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >