आकर्षणी मंदिर परिसर में भजन संगीत का कार्यक्रम आयोजित

/र10 केएसएन 1,2 : भजन पेश करते जमशेदपुर के जसवीर सिंह, पूजा झा10 केएसएन 3 : भजन सुनने व नृत्य देखने पहुंचे श्रद्धालुसंवाददाता, खरसावां खरसावां के आकर्षणी मंदिर परिसर में माघ माह के अंतिम सोमवारी पर जमशेदपुर के कलाकारों ने भजन पेश कर लोगों का मन मोहा. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई. […]

/र10 केएसएन 1,2 : भजन पेश करते जमशेदपुर के जसवीर सिंह, पूजा झा10 केएसएन 3 : भजन सुनने व नृत्य देखने पहुंचे श्रद्धालुसंवाददाता, खरसावां खरसावां के आकर्षणी मंदिर परिसर में माघ माह के अंतिम सोमवारी पर जमशेदपुर के कलाकारों ने भजन पेश कर लोगों का मन मोहा. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई. मां आकर्षणी विकास परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में यशवीर सिंह ने चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, मां के चरणों में मिलता है आराम समेत कई भजन पेश किये. गुलशन बावरा ने बेटा बुलाये तो दौड़ी चली मां आदि गीत पेश किये. इसके पश्चात लोगों की मांग पर उन्होंने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी गीत पेश कर लोगों को जम कर झूमाया. इसके पश्चात पूजा कुमारी ने ओडि़या, हिंदी समेत कई मिक्स भजन पेश कर भक्तों को झूमाया. पूजा ने प्रभु जगन्नाथ को समर्पित ओडि़या भजन माधव हे माधव… पेश कर माहौल को भक्तिमय बनाया. मौके पर कलाकारों ने राम लक्ष्मण, हनुमान समेत कई देवी देवताओं की झांकी भी निकाली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >