खरसावां. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2012-13 में स्वीकृत अतिरिक्त इंदिरा आवास के लिए सरायकेला खरसावां जिला को द्वितीय किस्त (केंद्रांश)की राशि तीन करोड़ 81 लाख 94 हजार तीन सौ रुपये प्राप्त हुई है. इस राशि में से जिला के नौ प्रखंडों के बीडीओ द्वारा इंदिरा आवास निर्माण हेतु की गयी मांग के अनुरूप जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा प्रखंडों को राशि आवंटित कर दी गयी है. जिला के नौ प्रखंडों में कुल दो करोड़ 65 लाख की राशि विमुक्त की गयी है. सरायकेला प्रखंड को 50 लाख, गम्हरिया व चांडिल को 40-40 लाख, नीमडीह को 35 लाख तथा खरसावां, कुचाई, राजनगर, ईचागढ़ व कुकडू प्रखंड को 20-20 लाख रुपये आवंटित की गयी है. राशि मिलने के साथ ही अधूरे इंदिरा आवास को पूरा करने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है. 2010 के बाद के अधूरे इंदिरा आवास को चिह्नित भी किया जा रहा है.
अतिरिक्त इंदिरा आवास के लिए 2.65 करोड़ विमुक्त
खरसावां. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2012-13 में स्वीकृत अतिरिक्त इंदिरा आवास के लिए सरायकेला खरसावां जिला को द्वितीय किस्त (केंद्रांश)की राशि तीन करोड़ 81 लाख 94 हजार तीन सौ रुपये प्राप्त हुई है. इस राशि में से जिला के नौ प्रखंडों के बीडीओ द्वारा इंदिरा आवास निर्माण हेतु की गयी मांग के अनुरूप […]
