कुचाई : फाइलों में धुल फांक रही है कुलाचाकी व बिजार डैम का डीपीआर

संवाददाता, कुचाई कुचाई के बहुप्रतिक्षित कुलाचाकी व बिजार डैम बनाने की योजना फाइलों में ही रह गयी है. लघु सिंचाई विभाग की ओर से दो साल पूर्व ही उक्त दोनों योजनाओं के लिए डीपीआर तैयार किया गया था. कुचाई के छोटोसेगोई पंचायत में बनने वाली कुलाचाकी डैम के लिए 2.16 करोड़ तथा कुचाई के ही […]

संवाददाता, कुचाई कुचाई के बहुप्रतिक्षित कुलाचाकी व बिजार डैम बनाने की योजना फाइलों में ही रह गयी है. लघु सिंचाई विभाग की ओर से दो साल पूर्व ही उक्त दोनों योजनाओं के लिए डीपीआर तैयार किया गया था. कुचाई के छोटोसेगोई पंचायत में बनने वाली कुलाचाकी डैम के लिए 2.16 करोड़ तथा कुचाई के ही रुगुडीह पंचायत के बिजार में बनने वाली बिजार सिंचाई योजना के लिए 2.56 करोड़ का डीपीआर तैयार कर विभाग के मुख्य अभियंता को समर्पित कर दिया गया है. परंतु अब तक इन योजनाओं को मंजूरी नहीं मिली है. उल्लेखनीय है कि लंबे अरसे से इन दो मध्यम सिंचाई योजना के निर्माण की मांग चल रही है. उक्त दो डैम के बन जाने से प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को भी सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था हो जायेगी.डैम की स्थिति एक नजर में : योजना का नाम : कुलाचाकी मध्यम सिंचाई योजनाकुल लागत : 2.16 करोड़डैम की ऊंचाई : पांच मीटरडैम की लंबाई : 40 मीटरसिंचाई क्षमता : 275 एकड़कितने गांवों को मिलेगा पानी : छोटा सेगोई पंचायत के एक दर्जन गांवयोजना का नाम : बिजार मध्यम सिंचाई योजनाकुल लागत : 2.56 करोड़डैम की ऊंचाई : 36 फिट डैम की लंबाई : 450 फिट सिंचाई क्षमता : 600 एकड़कितने गांवों को मिलेगी पानी : रुगुडीह पंचायत के करीब डेढ़ दर्जन गांव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >