जिला फुटबॉल लीग के समापन को लेकर डीएसए की बैठक

– 12 व 13 फरवरी को जिला फुटबॉल लीग का समापन सरायकेला में- समापन समारोह में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 5 केएसएन 4 : बैठक के पश्चात पत्रकारों को जानकारी देते डीएसए के पदाधिकारीसंवाददाता, खरसावां सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक पूर्व विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में अर्जुना स्टेडियम खरसावां में […]

– 12 व 13 फरवरी को जिला फुटबॉल लीग का समापन सरायकेला में- समापन समारोह में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 5 केएसएन 4 : बैठक के पश्चात पत्रकारों को जानकारी देते डीएसए के पदाधिकारीसंवाददाता, खरसावां सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक पूर्व विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में अर्जुना स्टेडियम खरसावां में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से आगामी 12 एवं 13 फरवरी को जिला फुटबॉल लीग के समापन समारोह की तैयारी के संबंध में विचार विमर्श किया गया. जिला फुटबॉल लीग का समापन सरायकेला के बिरसा स्टेडियम में करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को मुख्य अतिथि तथा कोल्हान के अन्य जन प्रतिनिधियों को विशिष्ट अतिथि के रुप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया. संघ की और से समापन समारोह में दिये जाने वाले खेल रत्न सम्मान के लिए नामों पर सहमति बनायी गयी. मौके पर नाइजरिया एकादश बनाम टाटा फुटबॉल एकेडमी को चैलेंज कप के लिए आमंत्रित किया जा रहा है, जो 13 फरवरी को ढ़ाई बजे बिरसा स्टेडियम सरायकेला में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे. जबकि 12 फरवरी को 11 बजे बिरसा क्लब कुचाई बनाम एवाइएफसी अरुवां तथा डेढ़ बजे आयडा बनाम फुटबॉल एकेडमी के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा. बैठक में दिलदार अंसारी, पिनाकी रंजन, दिलीप प्रधान, संतोष महतो, सुरेश महतो, केदार, विभीषण, बसंत महतो , देवेंद्र लागुरी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >