खरसावां : प्रमुख ने किया नये साप्ताहिक हाट कैंपस का उदघाटन

– छऊ डांस सेंटर के पास नये कैंपस में शिफ्ट हुआ खरसावां का साप्ताहिक हाट- एसडीओ व बीडीओ ने किया साप्ताहिक हाट का मुआयना5 केएसएन 1 : हाट का उदघाटन करते प्रमुख व बीडीओ5 केएसएन 2 : हाट में खरीदारी करने पहुंचे लोगसंवाददाता, खरसावां खरसावां का साप्ताहिक हाट गुरुवार को छऊ डांस सेंटर के पास […]

– छऊ डांस सेंटर के पास नये कैंपस में शिफ्ट हुआ खरसावां का साप्ताहिक हाट- एसडीओ व बीडीओ ने किया साप्ताहिक हाट का मुआयना5 केएसएन 1 : हाट का उदघाटन करते प्रमुख व बीडीओ5 केएसएन 2 : हाट में खरीदारी करने पहुंचे लोगसंवाददाता, खरसावां खरसावां का साप्ताहिक हाट गुरुवार को छऊ डांस सेंटर के पास स्थित नये कैंपस में शिफ्ट हो गया. नये हाट का उदघाटन प्रखंड प्रमुख अमर सिंह हांसदा ने फीता काट कर की. मौके पर मुख्य रुप से बीडीओ शंकराचार्य सामड़, कृषि बाजार उत्पादन समिति के उपाध्यक्ष जीतवाहन मंडल, थाना प्रभारी अजय प्रसाद समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. साप्ताहिक हाट में दुकानदारों को जगह आवंटित की गयी. नये हाट कैंपस में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंच कर खरीदारी की. देर शाम सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार बेसरा ने भी हाट परिसर का मुआयना किया एवं दुकानदारों से नये हाट के संबंध में फिड बैक भी लिया. दुकानदारों ने नये हाट में पानी के लिए चापाकल व हाट परिसर में पीसीसी सड़क की व्यवस्था करने की मांग की. इस पर एसडीओ ने हामी भरी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >