खरसावां बीडीओ को शो कॉज

– पंचायत में योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है खरसावां. उपायुक्त चंद्रशेखर ने प्रखंड के बुरूडीह पंचायत में चल रही विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि पंचायत में जो भी योजनाएं चल रही है, उसका सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है . […]

– पंचायत में योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है खरसावां. उपायुक्त चंद्रशेखर ने प्रखंड के बुरूडीह पंचायत में चल रही विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि पंचायत में जो भी योजनाएं चल रही है, उसका सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो रहा है . खासकर मनरेगा के तहत विकास योजनाओं में कार्य प्रगति काफी धीमी है. इंदिरा आवास योजना अब तक पूर्ण नहीं हो पाया है. विकास योजनाओं में साइन बोर्ड नहीं लगा हुआ है. साथ ही कार्य प्रगति भी असंतोषजनक पायी गयी है. निरीक्षण में बीडीओ शंकराचार्य सामड़ को शो कॉज करते हुए रोजगार सेवक को धारा 25 के तहत एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >