खरसावां में मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन

खरसावां . खरसावां के प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी संपन्न हुई. गुरु गोष्ठी में बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान ने शिक्षकों को कई दिशा निर्देश दिये. स्कूल प्रबंधन समिति के बैंक खाता का सत्यापन करने, नेतरहाट एवं इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय हजारीबाग में प्रवेश परीक्षा का आवदेन जल्द से जल्द जमा करने, […]

खरसावां . खरसावां के प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी संपन्न हुई. गुरु गोष्ठी में बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान ने शिक्षकों को कई दिशा निर्देश दिये.

स्कूल प्रबंधन समिति के बैंक खाता का सत्यापन करने, नेतरहाट एवं इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय हजारीबाग में प्रवेश परीक्षा का आवदेन जल्द से जल्द जमा करने, विद्यालय वार्षिक विकास योजना के फार्म को जमा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परीक्षा प्रवेश पत्र भी बांटा गया.

वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए शिशु पंजी रजिस्टर अद्यतन कर विद्यालय में हमेशा रखने का निर्देश दिया गया, ताकि विद्यालय अनुश्रवण के क्रम में इसे देखा जा सके. विद्यालयों को वर्गवार बीआरसी से प्राप्त पुस्तकों का वितरण व अवशेष का प्रतिवेदन दो दिनों के भीतर जमा करने को कहा गया. एमडीएम, एनिमिया व बुनियाद कार्यक्रम की मासिक रिपोर्ट की समीक्षा की गयी. स्कूलों के पठन-पाठन का स्तर ऊंचा करने तथा ससमय स्कूल खोलने व बंद करने का निर्देश दिया. स्कूल संचालन में लापरवाही बरतने व स्कूल से गायब रहने पर कार्रवाई करने की बातें कही गयी. उन्होंने नियमित रुप से स्कूलों का निरीक्षण करने की बातें भी कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >