आज से नये कैंपस में लगेगी खरसावां हाट

/र4 केएसएन 5 : खरसावां का नया हाट कैंपससंवाददाता, खरसावां खरसावां का साप्ताहिक हाट पांच फरवरी से नये कैंपस में शिफ्ट हो जायेगी. गुरुवार से साप्ताहिक खरसावां हाट नये कैंपस में लगेगी. बीडीओ शंकराचार्य सामड़ व थाना प्रभारी अजय प्रसाद ने बुधवार को नये हाट परिसर का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि नये हाट परिसर […]

/र4 केएसएन 5 : खरसावां का नया हाट कैंपससंवाददाता, खरसावां खरसावां का साप्ताहिक हाट पांच फरवरी से नये कैंपस में शिफ्ट हो जायेगी. गुरुवार से साप्ताहिक खरसावां हाट नये कैंपस में लगेगी. बीडीओ शंकराचार्य सामड़ व थाना प्रभारी अजय प्रसाद ने बुधवार को नये हाट परिसर का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि नये हाट परिसर में साफ सफाई करायी गयी है. पेयजल की समस्या को देखते हुए चापाकल लगाने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि नये परिसर में दुकानदारों के साथ-साथ आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इस पर ध्यान दिया जायेगा. गुरुवार को पुलिस बल की तैनाती भी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >