लक्ष्मण भारतीय फुटबॉल शिविर में

4 केएसएन 3 : लक्ष्मण सरदारसंवाददाताखरसावां . सरायकेला खरसावां जिले के फुटबॉल खिलाड़ी लक्ष्मण सरदार का चयन भारतीय फुटबॉल शिविर में किया गया है. यह खिलाड़ी सरायकेला प्रखंड अंतर्गत उकरी गांव का निवासी है तथा खरसावां फुटबॉल अकादमी का नियमित खिलाड़ी है. पिछले दिनों गोवा में आयोजित मीर इकबाल हुसैन ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार […]

4 केएसएन 3 : लक्ष्मण सरदारसंवाददाताखरसावां . सरायकेला खरसावां जिले के फुटबॉल खिलाड़ी लक्ष्मण सरदार का चयन भारतीय फुटबॉल शिविर में किया गया है. यह खिलाड़ी सरायकेला प्रखंड अंतर्गत उकरी गांव का निवासी है तथा खरसावां फुटबॉल अकादमी का नियमित खिलाड़ी है. पिछले दिनों गोवा में आयोजित मीर इकबाल हुसैन ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार पर विजेता झारखंड टीम के छह खिलाडि़यों का चयन राष्ट्रीय शिविर के लिए किया गया है. गोवा में प्रशिक्षण के बाद भारतीय टीम फ्रांस में होने वाली अंडर 17 विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी. लक्ष्मण की उपलब्धि पर उनके पिता महावीर सरदार, माता रायमुनी सरदार, जिला फुटबॉल संघ प्रशिक्षक पिनाकी रंजन, साथी खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों ने खुशी जतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >