शहीदों के आश्रितों व आंदोलनकारियों को मिले सरकारी सम्मान

– खरसावां में शहीद समिति की बैठक3 केएसएन 3 : बैठक को संबोधित करते शहीद समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विमल हाईबुरुसंवाददाता, खरसावां शहीद समिति, खरसावां की बैठक सामुदायिक भवन में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से खरसावां गोली कांड के शहीदों के आश्रितों व झारखंड आंदोलनकारियों को सरकारी सम्मान जल्द से जल्द देने की […]

– खरसावां में शहीद समिति की बैठक3 केएसएन 3 : बैठक को संबोधित करते शहीद समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विमल हाईबुरुसंवाददाता, खरसावां शहीद समिति, खरसावां की बैठक सामुदायिक भवन में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से खरसावां गोली कांड के शहीदों के आश्रितों व झारखंड आंदोलनकारियों को सरकारी सम्मान जल्द से जल्द देने की मांग की गयी. शहीद समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विमल हाईबुरु ने राज्य सरकार से झारखंड आंदोलनकारियों के सूची का सत्यापन जल्द से जल्द कर उन्हें सरकारी लाभ दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक जनवरी को खरसावां के शहीदों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये व सरकारी सम्मान देने की घोषणा की थी. समिति ने सीएम के घोषणा का स्वागत करते हुए इसे जल्द से जल्द लागू करने की भी मांग की. श्री हाईबुरु ने बताया कि खरसावां गोली कांड में शहीद व घायल हुए 62 लोगों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपा गया है. उन्होंने बताया कि जल्द ही समिति का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर मिलेगा. बैठक में कई आंदोलनकारी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >