खमारडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

खरसावां . आमदा के खमारडीह में युवा क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई. 32 टीमों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता का उदघाटन झामुमो नेता राजेंद्र केसरी ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि खेल से मैत्री भावना बढ़ती है सामाजिक समरसता का वातावरण तैयार […]

खरसावां . आमदा के खमारडीह में युवा क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई. 32 टीमों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता का उदघाटन झामुमो नेता राजेंद्र केसरी ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि खेल से मैत्री भावना बढ़ती है सामाजिक समरसता का वातावरण तैयार होता है. उन्होंने खिलाडि़यों से खेल के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाने के लिए खेलने की अपील की. मौके पर मुख्य रुप से डीजल मुद्दैया, दाडू मुद्दैया, दिलीप साहू, पोरेस प्रधान समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >