लकड़ी तस्करों पर कसेगा वन विभाग का शिकंजा
सरायकेला/खरसावां लकड़ी तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा कसेगा. खरसावां व सरायकेला के वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि जंगलों से लकड़ी कटाई रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाया जायेगा. टास्क फोर्स के सदस्य नियमित रुप से जंगलों में गश्ती करेंगे तथा लकड़ी कटाई करने वालों के साथ-साथ लकड़ी माफिया व तस्करों पर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 30, 2015 7:02 PM
सरायकेला/खरसावां लकड़ी तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा कसेगा. खरसावां व सरायकेला के वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि जंगलों से लकड़ी कटाई रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाया जायेगा. टास्क फोर्स के सदस्य नियमित रुप से जंगलों में गश्ती करेंगे तथा लकड़ी कटाई करने वालों के साथ-साथ लकड़ी माफिया व तस्करों पर कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि खास कर जंगलों के जाहेर थान, पूजा स्थलों व खरसावां के आकर्षणी मंदिर पर विशेष नजर रहेगी. यहां लकड़ी की कटाई करने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा. लकड़ी कटाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. गांवों में वन समितियों का गठन किया जा रहा है. वन समिति के सदस्यों को वनों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा जायेगा. उन्होंने लोगों से भी अपने आस-पास के जंगलों की रक्षा के लिए विभाग का सहयोग करने की अपील की है.
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 8:40 PM
January 14, 2026 12:46 AM
January 14, 2026 12:45 AM
January 14, 2026 12:32 AM
January 13, 2026 9:30 PM
January 13, 2026 8:39 PM
January 12, 2026 11:38 PM
January 12, 2026 11:32 PM
January 11, 2026 11:40 PM
January 11, 2026 11:39 PM
