सरायकेला. सरायकेला प्रखंड के बड़बिल गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक डंपर जल गया. बाद में स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से टल गयी. घटना मंगलवार लगभग दस बजे के आसपास की है.
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कैनाल निर्माण के लिए मिट्टी काटने का काम जेसीबी द्वारा किया जा रहा था. मिट्टी काट कर डंपर में लोड में किया जा रहा था, कि तार से डंपर सट गयी और तार डंपर के ऊपर गिर गयी. जिससे डंपर जल गयी.
