जिले में दो लाख नये सदस्य बनायेगी भाजपा

सरायकेला : भाजपा जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में प्रदेश कमेटी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में जिला से दो लाख नये सदस्य बनाये जाने का निर्णय लिया गया. सदस्यता अभियान के लिए 27 व 28 जनवरी को सभी मंडल में बैठक आयोजित करने का भी […]

सरायकेला : भाजपा जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में प्रदेश कमेटी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में जिला से दो लाख नये सदस्य बनाये जाने का निर्णय लिया गया.
सदस्यता अभियान के लिए 27 व 28 जनवरी को सभी मंडल में बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. इसके लिए प्रभारी मनोनित किया गया है. जिसमें राजनगर पूर्वी गणोश महाली, राजनगर पश्चिमी बलदेव मंडल, सरायकेला नगर राजा सिंहदेव, सरायकेला प्रखंड शंभु पति, खरसावां प्रखंड प्रदीप सिंहदेव, खरसावां नगर बिरसा सोय, गम्हरिया पश्चिम उदय सिंहदेव, गम्हरिया पूर्वी सुनील श्रीवास्तव, आदित्यपुर सतीश शर्मा, आरआइटी ननुआ राम,नीमडीह महेश कुंडु, कुकडु राजेश जायसवाल, ईचागढ़ में राजकुमार गुप्ता, चांडिल भोला सिंह सरदार, चौका बलराम महतो व कुचाई में विजय महतो को प्रभारी बनाया गया है. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, ईचागढ़ विधायक साधुचरण महतो, ललन सिंह, देवेश महापात्र, अनीता सोय के अलावे कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >