सरस्वती पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

खेल प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत25 केएसएन 5, 6 : सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे तथा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते अतिथिसंवाददाता, खरसावां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व जय माता दी जन कल्याण संघ की ओर से सरस्वती पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर मां सरस्वती […]

खेल प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत25 केएसएन 5, 6 : सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे तथा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते अतिथिसंवाददाता, खरसावां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व जय माता दी जन कल्याण संघ की ओर से सरस्वती पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. इस दौरान भंडारा कर प्रसाद का भी वितरण किया गया. बच्चों के बीच नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. बच्चों के बीच हंडी फोड़, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चेयर रेस, बैलून फोड़ का भी आयोजन किया गया. इन प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. राजकीय प्लस टू हाई विद्यालय खरसावां के प्राचार्या जनार्दन प्रसाद, वार्ड सदस्य प्रभासीनी नायक, कविता पांडेय व जीत वाहन मंडल ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रुप से आलोक दास, लिकु नायक, शिवा महतो, महेश महतो, नयन नायक, कान्हा पात्रो, पातस मोदक, प्रताप स्वांसी, राजेश महतो, अजय नायक, प्रभात स्वांसी, राजा, शैलेस सिंह, जितेन घोडाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >