माघ सप्तमी पर आज लगेगी आस्था की डूबकी

संवाददाता, खरसावां पवित्र माघ सप्तमी पर सोमवार को सरायकेला खरसावां जिला के विभिन्न जलाशयों पर लोग आस्था की डूबकी लगायेंगे. माघ सप्तमी के मौके पर सूर्योदय पूर्व नदियों में पवित्र स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना की जायेगी. खास कर श्रीकृष्ण मंदिर, जगन्नाथ मंदिर व हरि मंदिर में भक्तों का समागम लगेगा एवं जरूरतमंदों में […]

संवाददाता, खरसावां पवित्र माघ सप्तमी पर सोमवार को सरायकेला खरसावां जिला के विभिन्न जलाशयों पर लोग आस्था की डूबकी लगायेंगे. माघ सप्तमी के मौके पर सूर्योदय पूर्व नदियों में पवित्र स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना की जायेगी. खास कर श्रीकृष्ण मंदिर, जगन्नाथ मंदिर व हरि मंदिर में भक्तों का समागम लगेगा एवं जरूरतमंदों में दान किया जायेगा. माघ सप्तमी के मौके पर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग ओडि़शा के कोणार्क तट पर स्थित समुद्र में चंद्रभागा स्नान व प्रभु जगन्नाथ के दर्शनार्थ रविवार को ओडि़शा के जगन्नाथपुरी के लिए भी रवाना हो गये है. पुरी में माघ सप्तमी पर स्नान को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >