खरसावां-कुचाई में सरस्वती पूजा की धूम

24 केएसएन 1 : अशोका इंटरनेशनल स्कूल में मां सरस्वती की पूजा करते छात्रसंवाददाता, खरसावां खरसावां, कुचाई, राजखरसावां तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा की धूम मची हुई है. शनिवार को बसंत पंचमी के मौके पर खरसावां, कुचाई के विभिन्न स्थानों में विद्या की देवी की पूजा की गयी. पंडालों […]

24 केएसएन 1 : अशोका इंटरनेशनल स्कूल में मां सरस्वती की पूजा करते छात्रसंवाददाता, खरसावां खरसावां, कुचाई, राजखरसावां तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा की धूम मची हुई है. शनिवार को बसंत पंचमी के मौके पर खरसावां, कुचाई के विभिन्न स्थानों में विद्या की देवी की पूजा की गयी. पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है. खरसावां में कई बड़े पंडाल बनाये गये है. क्षेत्र के शत प्रतिशत स्कूलों में भी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जा रही है. सरस्वती पूजा के मौके पर नन्हें बच्चों का खड़ीछुंआ नामक रस्म भी निभाया गया. इसमें दो से तीन साल तक के बच्चों को लेकर मां सरस्वती के पास पूजा कराने के बाद विधिवत रुप से लिखने-पढ़ने की शुरुआत की जाती है. स्कूलों में पूजा अर्चना करने व पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए छात्र छात्राओं की भीड़ उमड़ी. विद्यालयों में भी पूजा के मद्देनजर साफ-सफाई के साथ विशेष सजावट की गयी है. घरों में भी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जा रही है. कुचाई के डोडो में सरस्वती पूजा के मौके पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जा रहा है. मेला में बच्चों के लिये खेल कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >