कुचाई के सियाडीह में कंबल का वितरण

संवाददाता, कुचाई बनवासी कल्याण केंद्र की ओर से कुचाई के सियाडीह में कंबल का वितरण किया गया. रुगुडीह मुखिया लखीराम मुंडा के हाथों 50 लोगों में कंबल का वितरण किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन वनवासी कल्याण केंद्र अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह कर रही है. उन्होंने संगठन के कार्यों की सराहना […]

संवाददाता, कुचाई बनवासी कल्याण केंद्र की ओर से कुचाई के सियाडीह में कंबल का वितरण किया गया. रुगुडीह मुखिया लखीराम मुंडा के हाथों 50 लोगों में कंबल का वितरण किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन वनवासी कल्याण केंद्र अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह कर रही है. उन्होंने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है. श्री मुंडा ने कहा कि हर किसी को अपने निजी जीवन में भी सामाजिक कार्यों के लिए कुछ समय देना चाहिए. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >