राष्ट्रीय लोक अदालत आज से

सरायके ला. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तहत दस जनवरी शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है. लोक अदालत में वैसे मामलों का निष्पादन होगा, जिसका छह दिसंबर को आयोजित लोक अदालत में आदर्श आचार संहिता के कारण निष्पादन नहीं हो पाया था. जानकारी देते हुए डीएलएसए सचिव एसके सिंह ने […]

सरायके ला. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तहत दस जनवरी शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है. लोक अदालत में वैसे मामलों का निष्पादन होगा, जिसका छह दिसंबर को आयोजित लोक अदालत में आदर्श आचार संहिता के कारण निष्पादन नहीं हो पाया था. जानकारी देते हुए डीएलएसए सचिव एसके सिंह ने बताया कि लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए छह बेंच का गठन किया गया है. सभी बेंच में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता व समाजसेवी उपस्थित रहेंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत ग्यारह बजे से पांच बजे तक चलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >