फोटो16एसेकेल3- बैठक करते डीएसइसरायकेला. विद्यालय विकास अनुदान राशि व स्कूल मरम्मत राशि खर्च नहीं करने वाले जिला के 92 प्रधानाध्यापकों को शो कॉज जारी किया गया है . डीएसइ सुरेश कुमार घोष ने अपने मातहतों संग बैठक कर उक्त निर्देश दिये. बैठक में उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा करते हुए जिला के विभिन्न विद्यालयों में 1.52 करोड़ उप आवंटित कर दिया गया है, जो जल्द ही माता समिति के खाते में ट्रांसफर कर दिया जायेगा. साथ ही निर्देश दिया कि किसी भी हाल में मध्याह्न भोजन योजना बंद नहीं हों. अगर कहीं बंद पाया जाता है, तो प्रधानाध्यापक जिम्मेवार होंगे और उन पर कार्रवाई की जायेगी. डीएसइ ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना की राशि एक – दो दिनों के अंदर माता समिति के खाते में पहुंच जायेगी. बैठक में बीइइओ सरायकेला बाल्मिकी प्रसाद, वैद्यनाथ प्रधान, अमित मुखर्जी, सिद्धेश्वर झा, उमेश सिन्हा के अलावा कई उपस्थित थे.
राशि खर्च नहीं करने पर 92 प्रधानाध्यापकों को शो कॉज
फोटो16एसेकेल3- बैठक करते डीएसइसरायकेला. विद्यालय विकास अनुदान राशि व स्कूल मरम्मत राशि खर्च नहीं करने वाले जिला के 92 प्रधानाध्यापकों को शो कॉज जारी किया गया है . डीएसइ सुरेश कुमार घोष ने अपने मातहतों संग बैठक कर उक्त निर्देश दिये. बैठक में उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा करते हुए जिला के […]
