खादी व सिल्क पार्क बनने से महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर : चंपई

राजनगर में झामुमो ने किया रोड शोफोटो 23 एसेकेल 2 – रोड शो करते प्रत्याशी चंपई सोरेनसरायकेला/राजनगरसरायकेला के निवर्त्तमान विधायक सह झामुमो प्रत्याशी चंपाई सोरेन रविवार को राजनगर में रोड शो किया. रोड शो हेंसल गांव से शुरू हो कर कुजू गांव तक गया .इस दौरान श्री सोरेन ने राजनगर प्रखंड में हेंसल, सिजुलता,खोकरो, खैरबनी, […]

राजनगर में झामुमो ने किया रोड शोफोटो 23 एसेकेल 2 – रोड शो करते प्रत्याशी चंपई सोरेनसरायकेला/राजनगरसरायकेला के निवर्त्तमान विधायक सह झामुमो प्रत्याशी चंपाई सोरेन रविवार को राजनगर में रोड शो किया. रोड शो हेंसल गांव से शुरू हो कर कुजू गांव तक गया .इस दौरान श्री सोरेन ने राजनगर प्रखंड में हेंसल, सिजुलता,खोकरो, खैरबनी, बागरायसाही, राजनगर, तेलाई में चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया. हेंसल से शुरू हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर प्रत्याशी सोरेन का स्वागत करते कुजु गांव तक पहुंचे. मौके पर श्री सोरेन ने कहा कि राजनगर प्रखंड को आदर्श प्रखंड बनाने की जो घोषणा मेरेे द्वारा किया गया था उस पर अमल करते हुए कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है. महिलाओं को स्वरोजगार दिलाने की पहल करते हुए खादी पार्क व सिल्क पार्क का निर्माण कराया जा रहा है जिससे महिलाएं प्रत्येक माह आठ से दस हजार कमा सकती है. उन्होंने लोगों से कहा कि प्रखंड के विकास के लिए जितने भी काम बाकी है उससे पूरा करना है. मौके पर केंद्रीय महासचिव गणेश चौधरी, बाबुलाल सोरेन के अलावे कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >