वाहन जांच में हुए हंगामे पर प्राथमिकी दर्ज

आदित्यपुर : गुरुवार की रात आकाशवाणी चौक के पास एसडीओ संजीव बेसरा व बीडीओ लक्ष्मीनारायण किशोर द्वारा चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान हुए हंगामे को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. इस मामले में बीडीओ सह चुनाव फ्लायिंग स्क्वाड श्री किशोर ने आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. इसमें कन्हैया सिंह नामक […]

आदित्यपुर : गुरुवार की रात आकाशवाणी चौक के पास एसडीओ संजीव बेसरा व बीडीओ लक्ष्मीनारायण किशोर द्वारा चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान हुए हंगामे को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. इस मामले में बीडीओ सह चुनाव फ्लायिंग स्क्वाड श्री किशोर ने आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.

इसमें कन्हैया सिंह नामक व्यक्ति पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है. साथ ही उस वाहन मालिक को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है, जिस वाहन को एसडीओ द्वारा जब्त किया गया था और उसे हंगामा कर छुड़ा ले जाया गया था. पुलिस इस वाहन के मालिक का पता लगायेगी. एसडीओ श्री बेसरा ने बताया कि गुरुवार की रात जो भी घटना हुई वह बहुत गलत थी. इसका फुटेज बनाकर चुनाव आयोग को भेजा जायेगा.

जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. विदित हो कि पदाधिकारियों ने झाविमो(प्र) का स्टीकर लगी एक गाड़ी को रोका था. उसमें पार्टी की प्रचार सामग्री लदे होने उस जब्त किया गया था, गाड़ी के लिये पार्टी की ओर से अनुमति नहीं ली गयी थी. आचार संहिता के छह मामले दर्ज आदित्यपुर थाना में अबतक आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के छह मामले दर्ज हो चुके हैं. इनमें एक झामुमो, दो झाविमो व तीन भाजपा के खिलाफ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >