जींगी के नेतृत्व में झामुमो का दामन थामेंगी महिलाएं
कुचाई : जींगी हेंब्रम के नेतृत्व में कुचाई की महिला कार्यकर्ता झामुमो का दामन थामेंगी. जींगी हेंब्रम ने बताया कि इसी सप्ताह ही कुचाई में झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनसभा आयोजित की जायेगी. जनसभा में झाविमो महिला मोर्चा के कई नेता झामुमो की सदस्यता ग्रहण करेंगी. जींगी हेंब्रम सोमवार को […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 18, 2014 6:02 PM
कुचाई : जींगी हेंब्रम के नेतृत्व में कुचाई की महिला कार्यकर्ता झामुमो का दामन थामेंगी. जींगी हेंब्रम ने बताया कि इसी सप्ताह ही कुचाई में झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनसभा आयोजित की जायेगी. जनसभा में झाविमो महिला मोर्चा के कई नेता झामुमो की सदस्यता ग्रहण करेंगी. जींगी हेंब्रम सोमवार को झाविमो छोड़ झामुमो का दामन थाम लिया था. उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में झाविमो के नेता झामुमो में शामिल होने के लिये उनके संपर्क में हैं. श्रीमती हेंब्रम ने कहा कि सिर्फ झामुमो ही राज्य का विकास कर सकती है. उन्होंने कुचाई के कई गांवों में झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया.
...
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 7:15 PM
January 15, 2026 12:39 AM
January 15, 2026 12:36 AM
January 14, 2026 8:40 PM
January 14, 2026 12:46 AM
January 14, 2026 12:45 AM
January 14, 2026 12:32 AM
January 13, 2026 9:30 PM
January 13, 2026 8:39 PM
January 12, 2026 11:38 PM
