पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बने झारखंड तीरंदाजी संघ के स्थायी अध्यक्ष

शचिंद्र कुमार दाश आठ जनवरी को चुने गये थे तीरंदाजी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष खरसावां : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड तीरंदाजी संघ के स्थायी अध्यक्ष चुने गये हैं. खरसावां के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में मंगलवार को आयोजित झारखंड तीरंदाजी संघ के एजीएम में अर्जुन मुंडा को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया. […]

शचिंद्र कुमार दाश

आठ जनवरी को चुने गये थे तीरंदाजी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष

खरसावां : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड तीरंदाजी संघ के स्थायी अध्यक्ष चुने गये हैं. खरसावां के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में मंगलवार को आयोजित झारखंड तीरंदाजी संघ के एजीएम में अर्जुन मुंडा को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया. विगत आठ जनवरी को जमशेदपुर में अर्जुन मुंडा को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था.

अध्यक्ष पद के लिए अर्जुन मुंडा के नाम का प्रस्ताव धनबाद जिला संघ के सचिव जुबैर आलम ने दिया. एजीएम में पहुंचे 16 जिला व आठ यूनिट ने अर्जुन मुंडा के नाम का समर्थन किया. बैठक में मुख्य रूप से संघ के वरीय उपाध्यक्ष बेली बोधनवाला, नवीन कुमार, उपाध्यक्ष अजय सिंह, सचिव आशीष कुमार, सह-सचिव सुमंत मोहंती, हरेंद्र सिंह, रीना कुमारी, मीरा मुंडा आदि उपस्थित थे. एजीएम में संघ के आगामी कार्यक्रम तय किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >