हुदू : हाथी ने तोड़ा घर, 45 किलो धान खा गये

सरायकेला : सरायकेला वन क्षेत्र अंतर्गत हुदु के तिरिलडीह गांव में एक हाथी ने मेनो टुडू का घर तोड़ दिया. इसके बाद घर में रखा करीब 45 किलो धान खाकर और बिखेर कर बर्बाद कर दिया. सूचना पर पहुंचे रेंजर सुरेश प्रसाद ने टूटे घर का जायजा लेते हुए क्षति का आंकलन किया. गौरतलब है […]

सरायकेला : सरायकेला वन क्षेत्र अंतर्गत हुदु के तिरिलडीह गांव में एक हाथी ने मेनो टुडू का घर तोड़ दिया. इसके बाद घर में रखा करीब 45 किलो धान खाकर और बिखेर कर बर्बाद कर दिया. सूचना पर पहुंचे रेंजर सुरेश प्रसाद ने टूटे घर का जायजा लेते हुए क्षति का आंकलन किया.

गौरतलब है कि हुदु के जंगल में हाथियों का एक झुंड कई दिनों से विचरण कर रहा है. जो शाम होते ही गांवों में घुस जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >