सूची से ही होगी शिक्षकों का ट्रांसफर-पोस्टिंग

सरायकेला : जिले में कार्यरत सभी सरकारी शिक्षकों की वरीयता सूची बनायी जाएगी. इसके लिए सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को एक जून से आठ जून तक जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है. उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खलखो ने बताया कि आरडीडीइ के निर्देश पर जिले के प्रारंभिक […]

सरायकेला : जिले में कार्यरत सभी सरकारी शिक्षकों की वरीयता सूची बनायी जाएगी. इसके लिए सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को एक जून से आठ जून तक जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है. उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खलखो ने बताया कि आरडीडीइ के निर्देश पर जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की वरीयता सूची बनानी है. उन्होंने बताया कि वरीयता सूची का निर्धारण के लिए सभी बीइइओ को अपने कोषागार संवाहक के साथ शिक्षकों का जीपीएफ, सीपीएफ संख्या व अन्य डाटा के साथ लेखापाल सह कंप्यूटर

ऑपरेटर को डीएसई कार्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. सभी बीइइओ को शिक्षकों के आवश्यक 76 कॉलम के डाटा के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर अपने साथ कंप्यूटर सेट व लैपटॉप की नेट कनेक्टिविटी के साथ उपस्थित होंगे. ज्ञात हो कि शिक्षकों की वरीयता सूची के आधार पर ही विद्यालयों में शिक्षकों का स्थानांतरण व पदस्थापन किया जायेगा.

डीएसइ कार्यालय में प्रतिनियुक्त बीइइओ व कर्मी
प्रखंड बीइइओ कंप्यूटर ऑपरेटर कोषागार संवाहक
सरायकेला दिलीप कुमार राजाराम महतो राजेश नायक
खरसावां बचन लाल यादव गौतम महतो जनमेजय साहू
कुचाई राजीव रंजन कृष्णा महतो सर्वानंद सिंह
गम्हरिया संगीता सहाय शहनवाज आलम रतन कुमार सिंह
राजनगर दिलीप कुमार रूपेश मोहंती वीरेन्द्र प्रसाद
चांडिल बलाई लाल पात्रो तापस कुमार दे मो शब्बीर अहमद
नीमडीह लालकेश्वर ठाकुर गुरुचरण सामड अजीत महतो
ईचागढ़ उदयप्रताप चौधरी अभिषेक शुक्ला भजोहरि महतो
कुकड़ू लालकेश्वर ठाकुर मृत्युंजय कुमार कर्णवीर कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >