बडाबांबो : छोटाबांबो के चार मोड़ के पास पुलिया से नीचे गिरकर वृद्ध बुधराम गोप की मौत हो गयी. मृतक मानीसाई चक्रधरपुर का रहने वाला था. वह बड़ाबांबो के फुचुुडुंगरी किसी काम से आया था. वह पैदल ही यहां आया था. थकने के कारण पुलिया पर आराम करने के लिए बैठा था, इसी दौरान पुलिया से वह सात फीट नीचे गिर गया. इससे उसके सिर व शरीर में काफी चोट आयी. सूचना पाकर पुलिस आनन-फानन में घटना स्थल पहुंची, जहां वृद्ध की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है. सूचना पाकर परिजन भी घटना स्थल पहुंच गये.
छोटाबांबो : पुलिया पर आराम कर रहा वृद्ध नीचे गिरा, मौत
बडाबांबो : छोटाबांबो के चार मोड़ के पास पुलिया से नीचे गिरकर वृद्ध बुधराम गोप की मौत हो गयी. मृतक मानीसाई चक्रधरपुर का रहने वाला था. वह बड़ाबांबो के फुचुुडुंगरी किसी काम से आया था. वह पैदल ही यहां आया था. थकने के कारण पुलिया पर आराम करने के लिए बैठा था, इसी दौरान पुलिया […]
