टीकाकरण से वंचित 52 बच्चों 6 महिलाओं को मिलेगा लाभ

ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम शुरू खरसावां : ग्राम स्वराज अभियान के तहत खरसावां के गोंडामारा व बड़ाबांबो व चांडिल के दिरलोंग गांव में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम सोमवार को शुरु हुआ. विश्व टीकाकरण सप्ताह पर मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की गयी. एससी बहुल बड़ाबांबो व गोंडामारा गांव में इस कार्यक्रम का […]

ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम शुरू

खरसावां : ग्राम स्वराज अभियान के तहत खरसावां के गोंडामारा व बड़ाबांबो व चांडिल के दिरलोंग गांव में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम सोमवार को शुरु हुआ. विश्व टीकाकरण सप्ताह पर मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की गयी. एससी बहुल बड़ाबांबो व गोंडामारा गांव में इस कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ दयानंद जायसवाल, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ विजय कुमार, खरसावां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुंदर लाल मार्डी, मुखिया मीना माझी ने एक बच्चे को दवा पिला कर किया. चिकित्सकों ने बताया कि नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिला व बच्चों को मिशन इंद्रधनुष के जरिए टीकाकरण से जोड़ा जायेगा.
साथ ही स्वास्थ्य की जांच की जायेगी. गोंडामारा गांव के 31 बच्चे व चार गर्भवती महिला व बड़ाबांबो गांव के 21 बच्चे व दो गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा. मौके पर बीपीएम मनोरंजन भेंगरा, बीपीएम आतेश कुमार, जयंती महतो, सरिता लकड़ा, डेविड मुर्मू, बोनिता महतो, मंगलधनी होरो, स्वरूप प्रधान, आंगनबाड़ी सेविका व सहिया उपस्थित थीं.
तीन चरणों में चलेगा कार्यक्रम
मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम तीन चरणों में चलेगा. पहले चरण का कार्यक्रम 23 से 27 अप्रैल, दूसरे चरण का कार्यक्रम 21 से 25 मई व तीसरे चरण का कार्यक्रम 18 से 22 जून तक चलेगा.
गोंडामारा गांव- कुल परिवार : 274, कुल आबादी : 1271
बडाबांबो गांव – कुल परिवार : 439, कुल आबादी : 2026

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >