सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में निकलेगा रामनवमी जुलूस

सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर सरायकेला : रामनवमी को लेकर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर विधि व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शांतिपूर्वक रामनवमी अखाड़ा जुलूस संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिया. इसकी जानकारी देते हुए एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मुख्य सचिव […]

सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

सरायकेला : रामनवमी को लेकर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर विधि व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शांतिपूर्वक रामनवमी अखाड़ा जुलूस संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिया. इसकी जानकारी देते हुए एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार रामनवमी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जायेगी. साथ ही भड़काउ व आपत्तिजनक पोस्ट करनेवालों पर सख्त कार्रवाई होगी. बताया कि रामनवमी अखाड़ा जुलूस सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में निकाला जायेगा. इसके अलावा विभिन्न स्थानों के साथ-साथ संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >