राजनगर : कृषि तकनीकी सूचना केंद्र, राजनगर में गुरुवार को महिला दिवस पर किसान सिंगल विंडो सेंटर की ओर से महिला किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित मुखिया सुकूरमनी उरांव ने कहा कि महिला उत्थान के बगैर समृद्ध समाज का निर्माण संभव नहीं है. सेंटर के प्रखंड को-ऑर्डिनेटर राजकमल यादव ने कृषि क्षेत्र में महिलाओं की संभावनाअाें की जानकारी दी.
कार्यक्रम को रानो टुडू, मेचो पुर्ति, सीता मुर्मू ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर मलिनी प्रधान, मधुरी हेंब्रम, सहोदर प्रधान, सुंदर मनी गिरी, भुवानी महतो, सुभद्रा महतो, सुशीला महतो, आत्मा के सुखलाल सोय, वीएलडब्ल्यू चितरंजन गोराई, शंकराचार्य महतो आदि उपस्थित थे.
