सरायकेला-कांड्रा रोड पर नो इंट्री के लिए डीसी को ज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क पर आये दिन हो रही दुर्घटनाएं रोकने के लिए समाजसेवी जलेश कवि के नेतृत्व में नगरवासियों ने दिन के समय भारी वाहनों के लिए नो इंट्री लागू करने की मांग को लेकर डीसी छवि रंजन को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन सौंपने के पश्चात जलेश कवि ने बताया कि सरायकेला मुख्य सड़क […]

सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क पर आये दिन हो रही दुर्घटनाएं रोकने के लिए समाजसेवी जलेश कवि के नेतृत्व में नगरवासियों ने दिन के समय भारी वाहनों के लिए नो इंट्री लागू करने की मांग को लेकर डीसी छवि रंजन को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन सौंपने के पश्चात जलेश कवि ने बताया कि सरायकेला मुख्य सड़क पर पांच विद्यालय, एक महाविद्यालय, जिला अस्पताल, व्यवहार न्यायालय, एसडीओ ऑफिस, न्यायालय व समाहारणालय जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यालय हैं,

जहां सुबह सात से शाम छह बजे तक भारी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है. इसी बीच तेज गति से भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आये दिन सड़क दुर्घटना में वृद्धि हुई है. सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए उक्त सड़क पर दिन में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाय या वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग से की जाय. मौके पर रवि प्रजापति, बापी नंदी, अशोक मंडल, अर्जुन कर, देवी प्रसन्न सारंगी, सोहन सिंह, राजेन्द्र त्रिवेदी, सीताराम दाश, दुनू सत्पथी, प्रदीप साहू, देवेन टुडू, एसके सत्पथी, मो मुश्ताक व टुटू राणा समेत कई अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >