गड़बड़ी होने पर डायल करें 100, तुरत पहुंचेगी पुलिस

सरायकेला : उपायुक्त छवि रंजन व पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा की संयुक्त अध्यक्षता में होली को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में शांति पूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली संपन्न कराने तथा उसमें गड़बड़ियों की आशंका से निपटने के लिए थानावार रिपोर्ट ली गयी. उपायुक्त ने जिला वासियों से प्राकृतिक […]

सरायकेला : उपायुक्त छवि रंजन व पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा की संयुक्त अध्यक्षता में होली को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में शांति पूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली संपन्न कराने तथा उसमें गड़बड़ियों की आशंका से निपटने के लिए थानावार रिपोर्ट ली गयी. उपायुक्त ने जिला वासियों से प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों से होली खेलने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन शांति एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है.

उन्होंने कहा कि सभी तैनात दंडाधिकारी अपने कार्यस्थल में संध्या चार बजे तक तैनात रहेंगे और किसी भी दंडाधिकारी, पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी का मोबाइल ऑफ नहीं होना चाहिए. हर हाल में सभी पदाधिकारी अपना मोबाइल ऑन रखेंगे. डीसी ने कहा कि होली में छेड़छाड़ बरदाश्त नहीं की जाएगी. छेड़छाड़ को रोकने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिस बल को तैनात किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि होली में अवैध रूप से शराब की बिक्री की सूचना नहीं मिलनी चाहिए, इसके लिए उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को 28 फरवरी व एक मार्च को अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि जिस थाना क्षेत्र में
अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलेगी वहां के थान प्रभारी पर गाज गिरेगी. उन्होंने शांति समिति के सभी सदस्यों को होली में किसी अनहोनी पर संबंधित पदाधिकारी या सीधे उपायुक्त को फोन कर या मैसेज कर जानकारी देने को कहा. होली में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक साउंड सिस्टम नहीं बजाने की हिदायत दी.
सोशल मीडिया पर रहेगी नजर, भड़काऊ मैसेज पर होगी कार्रवाई : एसपी
एसपी श्री सिन्हा ने कहा कि रंगों का त्योहार होली में किसी को भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. होली शांति और भाईचारे का संदेश देती है. होली लेकर पुलिस सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों पर विशेष नजर रख रही है. होली के दौरान सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करनेवाले ग्रुप के एडमिन और पोस्ट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने त्योहार के दौरान कोई असुविधा होने की स्थिति में 100 नंबर डायल करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे पुलिस तत्काल उस व्यक्ति तक पहुंचेगी.
उन्होंने कहा कि इस दौरान पेट्रोलिंग वाहन 24 घंटे गश्त लगाती रहेंगी. मौके पर एडीसी केवी पांडेय, सीएस डॉ एपी सिन्हा, डीपीओ सुरेश यादव, डीटीओ दिनेश रंजन, एसडीओ संदीप दुबे, पारसनाथ यादव, संचिता प्रसाद समेत सभी बीडीओ, सीओ, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी व शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >