हाइवे पर खड़े हाइवा ने दो दिन में ले ली तीन की जान

शव का शिनाख्त नहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मंगलवार की रात भी इसी हाइवा से टकरा कर एक बाइक सवार युवक की हुई थी मौत खरसावां : बुधवार को रात करीब साढ़े आठ बजे खरसावां- आमदा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना खरसावां-आमदा मुख्य […]

शव का शिनाख्त नहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

मंगलवार की रात भी इसी हाइवा से टकरा कर एक बाइक सवार युवक की हुई थी मौत
खरसावां : बुधवार को रात करीब साढ़े आठ बजे खरसावां- आमदा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना खरसावां-आमदा मुख्य सड़क पर धर्मडीह-बोरडा गांव के बीच की है. जानकारी के अनुसार खरसावां आमदा सड़क पर धर्मडीह-बोरडा के समीप खड़ी हाइवा से एक बाइक जा टकरायी. जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने
दोनों को मृत घोषित कर दिया. समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नही हो सकी थी. बाइक सवार युवकों के सिर व चेहरा पर काफी चोट लगी है. थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने बताया कि मृत युवकों की अभी तक शिनाख्त नही हो सकी है. बाइक के नंबर के आधार पर शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है.
पुलिस को एक मृतक के पॉकेट से सिकंदर मछुआ (सिनी) का आधार कार्ड मिला है. लेकिन आधार कार्ड वाले फोटो से मृतक के चेहरे की पहचान नहीं की जा सकी है. दूसरे मृतक का कोई पहचान नहीं मिला है.
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अंधेरा होने के कारण बाइक हाइवा से जा टकरायी. घटनास्थल पर प्रकाश की व्यवस्था नही थी. मालूम हो कि मंगलवार को देर शाम भी इसी हाइवा से टकरा कर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी थी. बुधवार को उक्त मृत युवक की पहचान ढीपासाही निवासी गोविंदा होनहागा (22 वर्ष) के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >