खरसावां: सड़क हादसे में मृतक ढीपासाही का गोविंदा निकला

मंगलवार की रात खरसावां-आमदा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गोविंदा की हुई थी मौत खरसावां : मंगलवार की शाम खरसावां-आमदा मेन रोड पर सड़क दुर्घटना में मृत युवक की पहचान कर ली गयी है. मृत युवक खरसावां के ढीपासाही निवासी सनातन होनहागा का पुत्र गोविंदा होनहागा (22) है. मालूम हो कि मंगलवार की देर शाम […]

मंगलवार की रात खरसावां-आमदा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गोविंदा की हुई थी मौत

खरसावां : मंगलवार की शाम खरसावां-आमदा मेन रोड पर सड़क दुर्घटना में मृत युवक की पहचान कर ली गयी है. मृत युवक खरसावां के ढीपासाही निवासी सनातन होनहागा का पुत्र गोविंदा होनहागा (22) है.
मालूम हो कि मंगलवार की देर शाम खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग पर बोरडा के पास खड़ी हाइवा को पीछे से ठोकर मारने के कारण बाइक सवार गोविंदा होनहागा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी.
मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. खरसावां थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने मृतक के बाइक का नंबर व मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर घरवालों को इसकी सूचना दी. बुधवार की सुबह मृतक के परिजन खरसावां थाना पहुंच कर उसकी पहचान की. इसके पश्चात पुलिस ने गोविंदा होनहागा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरायकेला भेजा. गोविंदा होनहागा पर उसके पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेवारी थी. मई 2017 में उसके पिता सनातन होनहागा की मृत्य हुई थी.
गोविंदा की मां सोनामुनी कुई ने बताया कि पिता की मौत के बाद पांच भाई-बहन के साथ-साथ पूरे परिवार के भरण पोषण का जिम्मा गोविंदा के ऊपर आ गया था. गोविंदा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. गोविंदा की मां ने प्रशासन से आर्थिक सहयोग की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >