खरसावां : खरसावां-आमदा मुख्य सड़क पर धर्मडीह (बोरडा) के पास मंगलवार देर शाम एक बाइक सड़क किनारे खड़े हाइवा से जा टकराई जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. घटना के सबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईवा संख्या (जेएच05एस 2450) खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था. शाम को अंधेरा होने के कारण खरसावां से आमदा की ओर जा रही बाइक (जेएच06एच 3119) हाइवा से टकरा गयी. इससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी. घटना की सूचना मिलने पर खरसावां थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा दल बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
खड़े हाईवा से टकरायी बाइक, युवक की मौत
खरसावां : खरसावां-आमदा मुख्य सड़क पर धर्मडीह (बोरडा) के पास मंगलवार देर शाम एक बाइक सड़क किनारे खड़े हाइवा से जा टकराई जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. घटना के सबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईवा संख्या (जेएच05एस 2450) खराब होने के कारण सड़क किनारे […]

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार युवक के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हुई. उसके चेहरे पर भी काफी चोट आयी है. प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के कारण घटना घटी.
खरसावां-आमदा मुख्य सड़क पर धर्मडीह (बोरडा) के पास हादसा
मृतक की नहीं हो सकी पहचान