नींद खुली तो सामने मिले हाथी, दंपती हो गये घायल

खरसावां. हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात 10 किसानों के घर में रखे धान व चावल खा गये पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के खेतों में लगी सब्जी भी खा गये हाथी खरसावां : खरसावां वन क्षेत्र के गावों में हाथियों का उत्पात बदस्तूर जारी है. मंगलवार रात सिर्फ एक हाथी ने कई गांवों में धावा […]

खरसावां. हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात

10 किसानों के घर में रखे धान व चावल खा गये
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के खेतों में लगी सब्जी भी खा गये हाथी
खरसावां : खरसावां वन क्षेत्र के गावों में हाथियों का उत्पात बदस्तूर जारी है. मंगलवार रात सिर्फ एक हाथी ने कई गांवों में धावा बोलते हुए दर्जनभर घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और अंदर रखे धान व चावल को खा गया. वहीं खामरडीह में हाथियों से जान बचा कर भागने के क्रम में एक सामंत दंपती घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उत्पात की शुरुआत मंगलवार शाम करीब चार बजे से ही शुरू हो गयी थी.
हाथी ने टीनोगोड़ा के पास पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के खेतों में जाकर सब्जी की खेती को नुकसान पहुंचाया. इसके बाद खेलारीसाही में भरत महतो व लादु कुम्हार, टुनियाबाड़ी में बसंती नायक, जोटियाडीह में राउतु तियु, देहरीडीह में रुपा सिंह तियु, खमारडीह में राजेश सामंत के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. फिर रात में हाथियों के झुंड ने निश्चिंतपुर, गंजवाडीह, सुनाखंडी, उदालखाम में भी उत्पात मचाया. दूसरे दिन वन क्षेत्र पदाधिकारी केके साह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने ग्रामीणों संग मशक्कत कर हाथियों को खुंटपानी के बिंज जंगल की ओर खदेड़ा.
वन विभाग की टीम ने लिया नुकसान का जायजा : हाथियों को खदेड़ने के बाद वन विभाग की टीम ने हुए नुकसान का जायजा लिया. वन क्षेत्र पदाधिकारी केके साह ने पीड़ित किसानों से मुआवजा के लिए आवेदन देने को कहा है. साथ ही किसानों के बीच पटाखा का वितरण किया गया. श्री साह ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में मुआवजा के लिए करीब सात सौ लोगों ने आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >