झारखंड : .....जब तीन साल के बच्चे की करायी गयी कुतिया से शादी

खरसावां के बुरूडीह टोला अासुरा में तीन वर्षीय बच्चे विकास कुमार मांझी की परिजनों ने कुतिया से शादी करा दी. कोल्हान के ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति के दूसरे दिन यानी अखान के दिन बच्चों की कुत्ते-कुतियों के साथ शादी की प्रथा है. गांव के नंदलाल मांझी ने बताया कि बच्चे का 10 माह में […]

खरसावां के बुरूडीह टोला अासुरा में तीन वर्षीय बच्चे विकास कुमार मांझी की परिजनों ने कुतिया से शादी करा दी. कोल्हान के ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति के दूसरे दिन यानी अखान के दिन बच्चों की कुत्ते-कुतियों के साथ शादी की प्रथा है. गांव के नंदलाल मांझी ने बताया कि बच्चे का 10 माह में पहला दांत निकले और वह ऊपरी जबड़े में हो, तो उसे अपशकुन माना जाता है. इस अपशकुन को काटने के लिए बच्चे की पूरेे धार्मिक अनुष्ठान के साथ शादी कुतिया से करायी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >