गौशाला में रह रहे 300 लोगों के लिए शौचालय नहीं

चाईबासा : चिराग तले अंधेरा वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है चाईबासा का गौशाला. गौशाला में 60 परिवारों के 300 से अधिक लोग रहते हैं, लेकिन यहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है. सन 1901 में बसे चाईबासा गौशाला में आज भी लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है. गौशाला समिति इसकी सुध […]

चाईबासा : चिराग तले अंधेरा वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा है चाईबासा का गौशाला. गौशाला में 60 परिवारों के 300 से अधिक लोग रहते हैं, लेकिन यहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है. सन 1901 में बसे चाईबासा गौशाला में आज भी लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है. गौशाला समिति इसकी सुध नहीं लेती. लोगों की मांग है कि उन्हें शौचालय का लाभ मिले. इसको लेकर स्थानीय लोगो ने चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा को अपनी समस्या से अवगत कराया है. विधायक श्री बिरुआ ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उन्हें शौचालय का लाभ मिलेगा.

गौरतलब है कि इस गौशाला में महात्मा गांधी भी आ चुके हैं. बावजूद सरकार महत्वाकांक्षी योजना खुले में शौच से मुक्ति गौशाला तक नहीं पहुंच पायी है. वहीं इस गौशाला से चाईबासा शहर के 500 से अधिक परिवारों को दूध की सुविधा प्राप्त होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >