हवलदार ने पुलिस लाइन में लगायी फांसी, मौत

सरायकेला : सरायकेला पुलिस लाइन में एक हवलदार ने रविवार देर रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह इसी माह 30 तारीख को सेवानिवृत्त होनेवाले थे. घटना का कारण पता नहीं चला है. साथी पुलिसवालों के मुताबिक वह मानसिक रूप से परेशान थे. मूलत: आरा (बिहार) के कैरागांव निवासी हवलदार जंग बहादुर सिंह (60) […]

सरायकेला : सरायकेला पुलिस लाइन में एक हवलदार ने रविवार देर रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह इसी माह 30 तारीख को सेवानिवृत्त होनेवाले थे. घटना का कारण पता नहीं चला है.
साथी पुलिसवालों के मुताबिक वह मानसिक रूप से परेशान थे. मूलत: आरा (बिहार) के कैरागांव निवासी हवलदार जंग बहादुर सिंह (60) रोज की तरह रात का खाना खाने के बाद सोने चले गये थे. सुबह में साथी पुलिस के जवान ने उन्हें बेड पर नही देखा, तो खोजबीन शुरू की. इसी क्रम में पुलिस लाइन के परिवहन विभाग के पीछे स्थित आम के पेड़ में रस्सी के झूलता हुआ हवलदार का शव मिला. साथी जवानों ने बताया कि जंगबहादुर सिंह विगत कई दिनों से परेशान दिख रहे थे, लेकिन किसी से अपनी परेशानी शेयर नहीं की.
घटना के पश्चात पुलिस लाइन के जवानों ने इसकी सूचना मेजर को दी. मेजर ने घटना की सूचना जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी. इसके बाद एसडीपीओ अविनाश कुमार, डीएसपी दीपक कुमार, इंस्पेक्टर वीएन झा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया.
शव को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया और वहां पोस्टमार्टम के बाद उनके आरा स्थित पैतृक स्थान के लिए रवाना किया गया. जंगबहादुर सिंह के दो बेटे हैं. एक बेटा एयरफोर्स में है, जबकि दूसरा जमशेदपुर के भालूबासा में रह कर व्यवसाय करता है. घटना की सूचना पर दूसरा पुत्र जमशेदपुर से सरायकेला पहुंच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >